- Hindi News
- चश्मा उतार सत्यबाला ने कांग्रेस का हाथ थामा
चश्मा उतार सत्यबाला ने कांग्रेस का हाथ थामा
हांसी | इनेलोनेत्री सत्यबाला मलिक ने मंगलवार को पार्टी छोड़ दी। उन्होंने दिल्ली में मुख्यमंत्री हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन कर ली। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने सोशल साइट्स के जरिए समर्थकों से संवाद स्थापित किया। इनेलो ने मलिक को 2005 के चुनाव में उतारा था लेकिन वो हार गई थीं। पिछले चुनाव में वे 19215 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रही थीं। मलिक जिला पार्षद भी रह चुकी हैं। साल 2000 से 2005 तक वे हरियाणा महिला आयोग की सदस्य रह चुकी हैं। चर्चा है कि इस बार इनेलो से उन्हें टिकट नहीं दिया।
इलेक्शन ब्रीफ