हांसी के निकले बोलेरो छीनने वाले
दोनों आरोपित 15 तक पुलिस रिमांड परे
भास्कर न्यूज | हांसी
तोशामचुंगी के समीप हथियारों के बल पर बोलेरो छीनने के आरोपी आसपास के ही निकले। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक अंबेडकर नगर का रहने वाला सोनू और दूसरा ढाणी पाल का सतीश है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। हथियारों के बल पर बोलेरो गाड़ी छीनने की घटना चार दिसंबर की शाम को हुई थी। बलियाली का रहने वाला सुरेश टेंपरेरी नंबर की बोलेरो से कुछ लोगों को अग्रोहा छोडऩे गया था। वह घर लौट रहा था कि शहर में तोशाम रोड पर उसने गाड़ी रोक दी। गाड़ी रुकते ही तीन युवक खिड़कियों खोलकर जबरन सवार हो गए। उन्होंने सुरेश पर पिस्तौल तान दी और हथियारों के बल पर उसे भिवानी जिले में ले गए। रास्ते में बामनी खरकड़ी से पास उन्होंने सुरेश के हाथ-पैर बांध दिए और उसे सड़क किनारे फेंककर राजस्थान की तरफ फरार हो गए। किसी तरह से अपने हाथ-पैर खोलकर सुरेश तत्काल लोहारू थाना पहुंचा और वारदात की जानकारी दी।