पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 22 छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जीता गोल्ड मेडल

22 छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जीता गोल्ड मेडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | सुलतानपुरके इंडियन पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विभिन्न खेलों के मुकाबलों में प्ले वर्ग से लेकर पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्ले वर्ग में काउंटिंग नंबर पहचान, जंपिंग रेस, कलर पहचान, फ्लैग पहचान आदि रेस हुई। कक्षा प्रथम से लेकर पांचवीं तक सम रेस, शॉपिंग रस, चम्मच रेस, सेंटेंस रेस, केला थ्री लेग रेस, मटका रेस कबड्डी निशानेबाजी की प्रतियोगिताएं भी हुई। विभिन्न मुकाबलों में गोल्ड मेडल पर अनु, प्राची, साहिल, नीशू, नीतिश, अमन, निखिल, रजत, हरीश, अंजू, जतिन, रवि, तनिश, सुमित, आंचल, सुदेश, गरिमा, आंचल, अंशुल, नवीश, मुस्कान, प्रियंका ने कब्जा जमाया। सिल्वर मैडल अवनी, समीर, सनराइज, जतिन, साहिल, चिराग, कोमल, अमित, साक्षी, नीशू, गरिमा, नीरज, प्रदीप, पिंकी ने जीता। ब्रोन्ज मैडल स्नेहा, अंशु, लक्ष्य, रॉबिन, अभी, रोहित, अंजू, दीपक, अक्षय विवेक, मीनू, काफी, भूपेंद्र, संसार, सोनिका, सचिन, अंकुश ने जीता।