- Hindi News
- दो सौ विद्यार्थियों ने यातायात नियमों की परीक्षा दी
दो सौ विद्यार्थियों ने यातायात नियमों की परीक्षा दी
हांसी | ट्रैफिकपुलिस की तरफ से दूसरे चरण की परीक्षा शनिवार काे ली गई। इसमें हांसी और नारनौंद के करीब दो सौ बच्चों ने भाग लिया। परीक्षा में चुने जाने वाले बच्चों की अब जिला स्तर पर परीक्षा ली जाएगी, जिसके बाद उन्हें मंडल स्तर की परीक्षा में भी शामिल होने का मौका मिल सकता है। परीक्षा का आयोजन जींद रोड पर स्थित सुभाष तायल सीनियर सेकंडरी स्कूल में किया गया। परीक्षा का आयोजन थाना शहर प्रभारी प्रहलाद सिंह और ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज वेद प्रकाश की मौजूदगी में किया गया। परीक्षा प्रभारी सीमा जांगड़ा सहित कई पुलिस कर्मचारी इस मौके पर मौजूद थे। तीन श्रेणियों के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में यातायात नियमों से संबंधित 25 प्रश्न थे, जिन्हें बच्चों ने सहजता से हल किया। इस परीक्षा में प्रत्येक स्कूल से तीन बच्चों को चयनित किया जाएगा। इन बच्चों को बाद में जिला और मंडल स्तर आयोजित होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा।