पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उधर, बाइक के प्रमाणपत्र मांगने पर हेड कांस्टेबल को पीटा

उधर, बाइक के प्रमाणपत्र मांगने पर हेड कांस्टेबल को पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाई को बचाने दौड़े हवलदार को बाइकर्स ने पीटा, दो और गंभीर

शहरमें बुधवार को दिनभर बाइकर्स ने दहशत बनी रही। जहां एक ओर अनाज मंडी के समीप एक दर्जन से अधिक बाइक सवार युवकों ने कार सवार दो लोगों पर हमला कर दिया। वहीं दिल्ली मार्ग पर वाहनों की चैंकिंग के दौरान दो बाइक सवारों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी को हमला कर घायल कर दिया।

अनाज मंडी के समीप की घटना दोपहरबाद करीब साढ़े तीन बजे हुई। चादरपुल का रहने वाला राजेंद्र अपने दोस्त दलीप के साथ सैंट्रो कार में बैठा था। तभी कई बाइकों पर सवार होकर एक दर्जन से अधिक युवक मौके पर पहुंचे और कार पर हमला बोल दिया। उन्होंने कार पर ईंटें बरसाई और लोहे की राड, हॉकी आदि से हमला किया।

घटना के समय कार सवार राजेंद्र का भाई धर्मपाल पास की एक दुकान से सामान खरीद रहा था। उसने जब भाई पर हमला होते देखा तो उसे बचाने दौड़ा लेकिन हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। इससे धर्मपाल जमीन पर गिर गया। वह हरियाणा पुलिस में कर्मचारी है। राजेंद्र हमलावरों के तेवर देखते हुए किसी तरह से कार से उतरा और भागकर अनाज मंडी पुलिस चौकी में घुस गया। पुलिस चौकी घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित है। चौकी में घुसने के कारण हमलावर उसे और चोट नहीं पहुंचा पाए। हमले में घायल तीनों लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को हिसार रेफर कर दिया। घायल धर्मपाल की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि युवक राजेंद्र कार लेकर चौकी में आया था, बाद में उसे परिजन उसे अपने साथ ले गए।

अनाज मंडी पुलिस चौकी के प्रभारी जयबीर सिंह का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज किए जाने के बाद ही घटना की असल वजह का पता चल पाएगा। इस घटना में हमलावरों ने एक कार को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

अनाज मंडी के समीप हमलावरों द्वारा क्षतिग्रस्त की गई कार।