पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपहरण की साजिश करने के मामले में एक गिरफ्तार

अपहरण की साजिश करने के मामले में एक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | पुलिसकी अपराध जांच शाखा ने अपहरण और साजिश के दो साल पुराने मामले में एक युवक प्रिंस को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मई 2012 को शहर में एक युवक सन्नी मुखीजा को अगवा कर लिया गया। इस मामले में नामजद आरोपी पकड़े गए, लेकिन एक आरोपी प्रिंस अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। प्रिंस हांसी की रामलाल काॅलोनी का रहने वाला है और इनदिनों दिल्ली में रहता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे आई-20 कार सहित गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से पुलिस को 20 हजार रुपए की नकदी भी बरामद हुई। गहन पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया।