पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हांसी को अपराध मुक्त करेंगे : रेणुका

हांसी को अपराध मुक्त करेंगे : रेणुका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दावा

हांसी |हजकां कीप्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रत्याशी रेणुका बिश्नोई ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई का लंबे समय से जनहित को लेकर चल रहा संघर्ष अब रंग लाने लगा है। उनकी साफ-सुथरी छवि, ईमानदारी और नई सोच से प्रभावित होकर प्रदेश की जनता उन्हें मुख्यमंत्री बनाना चाहती है।

वह रविवार को पार्टी कार्यालय में उपस्थित समर्थकों को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि प्रदेश की 36 बिरादरी के प्यार और आशीर्वाद के बल पर कुलदीप मुख्यमंत्री बनेंगे और भय, भ्रष्टाचार और भेदभाव से मुक्त सरकार की स्थापना करेंगे। हजकां की सरकार आने पर हांसी अपराधियों से मुक्त होगा।