पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तार गलाकर तांबा निकालते पकड़ा

तार गलाकर तांबा निकालते पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | पुरानीकचहरी चौक के समीप मेम के बाग में तारों को आग लगाकर तांबा निकाल रहे चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी को पूछताछ के लिए थाना शहर लाया गया। युवकों से करीब बीस किलो तांबा बरामद हुआ है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक मेम के बाग में चोरी की तारों को आग लगाकर तांबा निकाल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बाग में छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने पाया कि युवकों तारों को पिघला रहे हैं। पुलिस ने मौके पर मौजूद चार युवकों विशाल, राहुल, हंसराज पंकज को हिरासत में ले लिया।