पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 18 फरवरी को शहीद मदन लाल ढींगड़ा की जयंती मनाएगी यादगार समिति

18 फरवरी को शहीद मदन लाल ढींगड़ा की जयंती मनाएगी यादगार समिति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीदमदन लाल ढींगड़ा यादगार संगठन समिति 18 फरवरी को शहीद मदन लाल ढींगड़ा के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजन करेगी। कार्यक्रम की तैयारी पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाने के लिए नौ फरवरी को समिति की बैठक बुलाई गई है। समिति के प्रधान कृष्ण ऐलावादी ने कहा कि बैठक में शहर के पुरानी कचहरी चौक के नामकरण को लेकर चर्चा की जाएगी। नगर परिषद प्रशासन ने समिति को चौक का नाम शहीद मदन लाल ढींगड़ा के नाम पर रखने की अनुमति दे दी है और पिछले करीब डेढ़ साल से उनकी प्रतिमा भी तैयार पड़ी है, लेकिन इसकी स्थापना नहीं की जा सकी है।