पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक कर्मचारी बुजुर्गों को घर बैठे देने जाएंगे पेंशन

बैंक कर्मचारी बुजुर्गों को घर बैठे देने जाएंगे पेंशन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेंशनके लिए बैंक खाते खुलने से आशंकित बुजुर्गों के लिए यह राहत देने वाली खबर है। अगले महीने से सभी तरह की पेंशन और भत्ते लाभार्थियों के बैंक खातों में डाले जाने की योजना के तहत उन बुजुर्गों को पेंशन घरों में प्रदान की जाएगी, जिनकी उम्र 90 साल या इससे अधिक है। यहीं नहीं, निशक्त और चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्गों की पेंशन का भुगतान भी उनके घरों में किया जाए, चाहे वह किसी भी आयु वर्ग के हैं। घरों में पेंशन का भुगतान बैंक कर्मचारी करेंगे।

सरकार की योजना के तहत बुजुर्गों और अन्य लाभार्थियों के बैंक खाते खोलने का काम सोमवार से शुरू होगा। नगर परिषद द्वारा नौ और दस फरवरी को जनवरी की पेंशन और भत्ते का वितरण किया जाना है। पेंशन और भत्तों के वितरण के दौरान ही लाभार्थियों के खाते खोले जाएंगे। लाभार्थियों को अपने साथ सिर्फ दो पासपोर्ट साइज के फोटो और रिहायशी पहचान पत्र लाने होंगे। इन पहचान पत्रों में आधार कार्ड, राशन कार्ड या रिहायश प्रमाणित करने वाला कोई भी दस्तावेज हो सकता है। बैंक कर्मचारी मौके पर मौजूद रहकर लाभार्थियों से दस्तावेज लेंगे और बैंक जाकर खाते खोलेंगे।

तीनमहीने में एक बार तो निकालनी ही होगी पेंशन

बैंकखातों में पेंशन और भत्ते के जाने के बाद लाभार्थियों को तीन महीने में कम से कम एक बार राशि जरूर निकलवानी होगी। तीन महीने में अगर एक बार भी राशि नहीं निकलवाई तो पेंशन बंद कर दी जाएगी। पेंशन को फिर से चालू करवाने के लिए समाज कल्याण विभाग से मंजूरी लेनी होगी।