पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाटा की बहू बेटी बहाण, मिलकै चाल्ली ठेका उठवाण

डाटा की बहू-बेटी-बहाण, मिलकै चाल्ली ठेका उठवाण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाटाकी नारी शक्ति ने रविवार को पूर्ण शराबबंदी की तरफ कदम बढ़ा दिया है। गांव की महिलाओं और युवतियों ने एकजुट होकर शराब की बिक्री पर रोक की मांग की। उन्होंने नारा दिया-डाटा की बहू-बेटी-बहाण, इब चाल्ली ठेका उठवाण। नारी शक्ति के इस पहले ही कदम को भरपूर समर्थन मिला। पंचायत ने कहा कि वह प्रस्ताव पारित कर सरकार से ठेका हटाने की मांग करने जा रही है। रोघी खाप ने नारी शक्ति की पहल का स्वागत किया और अपनी तरफ से पूर्ण समर्थन की घोषणा की।

शराब की बिक्री को लेकर डाटा की महिलाएं और युवतियां पिछले काफी समय से आहत हैं। उन्होंने पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर मुहिम छेड़ने का फैसला किया। कमान महिला जागृति मंच ने संभाली। मंच की पदाधिकारियों सदस्यों ने महिलाओं को जागरूक करना शुरू किया। महिलाएं और युवतियां इसके लिए सहमत हो गईं तो शराबबंदी के लिए कदम आगे बढ़ाने का फैसला किया गया। दिन में बड़ी संख्या में महिलाएं एकजुट होकर शराब के ठेके पर पहुंची।

ठेकेदार को चेतावनी दी। स्पष्ट शब्दों में कहा कि हमारे यहां शराब का ठेका नहीं चलेगा। ठेके के बाद सभी सरपंच दया के आवास पर पहुंची। महिला होने के नाते सरपंच ने भी उनकी मांग को उचित बताते हुए अपनी तरफ से समर्थन का भरोसा दिया।

खाप ने भी किया समर्थन

^महिलाओंऔर युवतियों ने अच्छा कदम उठाया है। हम इसका समर्थन करते हैं। शराब से माहौल बिगड़ रहा है। महिलाओं और युवतियों ने अच्छी पहल की है। खाप इस मुद्दे पर पूरी तरह उनके साथ है।’’ सुमेरसिंह, प्रधान, रोघी खाप

प्रस्ताव पास करेगी पंचायत

^महिलाएंऔर युवतियां हमारे पास आई थीं। उन्होंने ठेका बंद करने की मांग की। हम इससे सहमत हैं। ठेका बंद करने की मांग को लेकर पंचायत में प्रस्ताव पारित करेंगे। प्रस्ताव को प्रशासन को भेजा जाएगा।’’ जयबीर,सरपंच प्रतिनिधि

बिगड़ने लगा भाईचारा

डाटा में शराबबंदी की मांग को लेकर मुहिम छेड़ने वाली महिलाओं और युवतियों आरती, रेनू जागलान, ईश्वंती, निशा, पिंकी, पूजा, राजबाला आदि ने कहा कि शराब की वजह से गांव में भाईचारा खराब हो रहा है। शराब की सहज उपलब्धता के कारण लोग इसका अधिक सेवन करने लगे हैं। नतीजा, परिवार की महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि युवा भी शराब के आदी होते जा रहे हैं। हालात को देखते हुए उन्होंने विरोध में आंदोलन खड़ा करने का फैसला किया।