- Hindi News
- 13 से 22 जनवरी तक भाविप चलाएगी स्वच्छता अभियान
13 से 22 जनवरी तक भाविप चलाएगी स्वच्छता अभियान
भारतविकास परिषद हरियाणा पश्चिम की तीसरी प्रांत स्तरीय कार्यकारिणी की सभा हुई। अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष रमेश सिंगला ने की। सभा में कार्यकारिणी के 40 पदाधिकारियों ने भाग लिया। परिषद के सचिव राम अवतार सिंह ने बताया कि सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हरियाणा पश्चिम की सभी शाखाएं 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती पर रक्तदान शिविर लगाएंगी। नए साल में 12 से 23 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और पहली से सात जनवरी सड़क सुरक्षा का आयोजन किया जाएगा। सभा में प्रांतीय अध्यक्ष ने रक्तदान का लोगो भी जारी किया। इस अवसर पर प्रांतीय महासचिव सुशील गुप्ता, प्रांतीय सचिव अशोक सिंगला, प्रांतीय कोषाध्यक्ष ओपी गुप्ता, उपाध्यक्ष महिपाल यादव, उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष जगदीश धमीजा डॉ. वीरेंद्र आहुजा आदि सदस्य भी उपस्थित थे।
भारत विकास परिषद की सभा में मौजूद प्रांतीय महासचिव सुशील गुप्ता, प्रांतीय सचिव अशोक सिंगला, प्रांतीय कोषाध्यक्ष ओपी गुप्ता, महिपाल यादव अन्य।