- Hindi News
- हार्ट अटैक से एएसआई जोगेंद्र सिंह की मौत
हार्ट अटैक से एएसआई जोगेंद्र सिंह की मौत
तोशाम/हांसी | हांसीमें नियुक्त बागनवाला निवासी एएसआई जोगेंद्र की हार्ट अटैक से सोमवार रात मौत हो गई। घटना के समय मृतक छुट्टी पर घर आया हुआ था। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा उसके अंतिम संस्कार पर सलामी दी। गांव बागनवाला निवासी जोगेंद्र हरियाणा पुलिस में बतौर एएसआई हांसी में तैनात था। मृतक की दो बेटियां हैं जो अविवाहित हैं।