- Hindi News
- नौकरी के बावजूद बेरोजगारी भत्ता लेने पर युवती पर केस
नौकरी के बावजूद बेरोजगारी भत्ता लेने पर युवती पर केस
हांसी | पुलिसने नौकरी में होने के बावजूद बेरोजगारी भत्ता लेने के आरोप में शहर की एक कालोनी की युवती शशि के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामला चंडीगढ़ के एंटी करप्शन फ्रंट के संयोजक कम आरटीआई एक्टिविस्ट वीबी खन्ना की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। उसके खिलाफ दंड संहिता की धारा 406 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन अनाज मंडी चौकी के प्रभारी जयबीर सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवती फरीदाबाद में किसी महकमे में लिपिक है। उन्होंने बताया कि पुलिस के पास इस आशय की शिकायत आई थी कि युवती नौकरी में होने के बावजूद बेरोजगारी भत्ता ले रही है। पता चला है कि युवती ने मामले का खुलासा होने पर भत्ते के रूप में ली गई करीब नौ हजार रुपए की राशि संबंधित विभाग को लौटा दी। पुलिस के पास शिकायत पहुंची तो केस दर्ज लिया गया है। उन्होंने कहा कि छानबीन में ही पूरी जानकारी मिलेगी कि युवती पर लगे आरोप में कितनी सच्चाई है।