- Hindi News
- मंदिर में 108 दिवसीय सुंदर कांड पाठ शुरू
मंदिर में 108 दिवसीय सुंदर कांड पाठ शुरू
हांसी | सिसायपुल के पास स्थित मंदिर श्री लक्ष्मण चौतरा में वार्षिक सुंदर कांड पाठ की शुरुआत हुई। महंत रविंद्र नाथ बावा की प|ी संतोष बावा ने बताया कि लगातार 108 दिनों के लिए सुंदर कांड पाठ प्रारंभ किया गया है। इसकी समाप्ति 28 मार्च को रामनवमी के दिन होगी। उन्होंने कहा कि सुंदर कांड पाठ का आगाज रमा ठकराल ने 108 दिनों के लिए अखंड ज्योत प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर मंदिर की संगत की सदस्य सरोज सैनी, सुनीता सैनी, कृष्णा सैनी, कृष्णा तागरा सहित कई श्रद्धालु मौजूद थीं।