पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रजबाहे के हौद में मिला पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी में डूबे छात्र का शव

रजबाहे के हौद में मिला पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी में डूबे छात्र का शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेटवाड़डिस्ट्रीब्यूटरी में डूबे आठ साल के बच्चे सचिन का शव तीन दिन बाद गुरुवार शाम को नया गांव के पास से एक रजबाहे से बरामद हो गया। शव रजबाहे के एक हौद में फंसा था। सचिन के परिजन और लोगों का दल इससे पहले पूरे दिन पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी में उसकी तलाश करता रहा। परिजन और लोग इस मामले में एसडीएम योगेश मेहता को भी मिले और प्रशासन की तरफ से सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

गौरतलब है कि चौथी क्लास के छात्र सचिन के नहर में डूबने की घटना मंगलवार शाम को हुई। वह अपने एक दोस्त के साथ पेटवाड़ में नहाने के लिए नहर पर गया। नहाने के लिए उसने नहर में डुबकी लगाई, लेकिन बाहर नहीं निकल सका। पानी के तेज बहाव में वह नहर में बह गया। परिजनों ने घटना की जानकारी मिलने पर अगले दिन सुबह से नहर में उसकी तलाश आरंभ कर दी। इससे पहले बुधवार को परिजन तीस किलोमीटर दूर तक उसकी तलाश करते रहे।

तलाश में मदद के लिए एसडीएम से मिले

सचिनके ताऊ रोशन लाल ने दोपहर को कहा कि परिजन और अन्य लोग तलाश में जुटे हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से उन्हें कोई सहायता उपलब्ध नहीं कराई जा रही। बाद में एसडीएम योगेश मेहता से मुलाकात कर प्रशासन की तरफ से सहायता करने की मांग की। इस पर उन्होंने कहा कि वह स्वयं स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। नहर का पानी कम करवा दिया गया है और पुलिस को आदेश दिए गए हैं कि वह भी सहायता करे। परिजन और लोग उसकी तलाश में जुटे थे कि शाम को उन्हें नया गांव के पास रजबाहे में सचिन का शव मिल गया।

{तीन दिन पहले दोस्त के साथ नहाने के लिए गया था नहर पर, दो दिन की तलाश के बाद मिला