22 कॉलोनियाें को नियमित करने की मंजूरी
शहरकी 22 काॅलोनियों पर अवैध होने का ठप्पा हटने जा रहा है। नगर परिषद प्रशासन ने विशेष सर्वे कर इन 22 कालोनियों को कानूनी मान्यता देने का फैसला किया है। प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही इन कालोनियों को परिषद के दायरे में शामिल कर लिया जाएगा। इन कालोनियों के नियमित होते ही इनमें रहने वाले लोगों को नियमित कालोनियों की तरह सुविधाएं मिलने लगेंगी।
परिषद के सूत्रों ने बताया कि शहर में अवैध कालोनियों की वास्तविक संख्या का पता लगाने के लिए फरवरी में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। परिषद प्रशासन ने इस पर अपने स्तर पर पूरे शहर में सर्वे कराया। सर्वे में पाया गया कि शहर में 22 ऐसे रिहायशी क्षेत्र हैं, जिन्हें अवैध कालोनियों के रूप में गिना जाता है। परिषद ने अपनी सर्वे रिपोर्ट स्थानीय निकाय विभाग के समक्ष प्रस्तुत की। विभाग ने परिषद से इस बारे में जानकारी मांगी कि क्या यह कालोनियों नियमित होने के मानदंड पूरे करती हैं।
सूत्रों के अनुसार परिषद प्रशासन ने विभाग के आला अधिकारियों को बताया कि इनमें से अधिकांश कालोनियों में 50 प्रतिशत से अधिक तक का निर्माण हो चुका है। कालोनियां बेशक परिषद के नक्शे में नहीं हैं, लेकिन इनमें रहने वाले बाशिंदों को सरकारी स्तर पर मिलने वाली बिजली और पेयजल कनेक्शन जैसी सुविधाएं प्रदान की जा चुकी हैं। अधिकारियों ने इसके बाद कालोनियों को नियमित करने को हरी झंडी प्रदान कर दी। इसके बाद परिषद प्रशासन ने इन्हें वैध करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।
पचास हो जाएंगी वैध काॅलोनियां
22नई कॉलोनियों के वैध होते ही शहर में नियमित काॅलोनी की संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी। शहर में फिलहाल 28 कालोनियां ही वैध हैं।
मिल गई है अनुमति: सेक्रेटरी
बाइसकॉलोनियों को नियमित करने का मामला काफी समय से अधर में लटका था। अब हमें इन्हें वैध करने की अनुमति मिल गई है। इन कॉलोनियों को अब अन्य की तरह तमाम सुविधाएं मिलेंगी।\\\'\\\' राजेंद्रवर्मा, सेक्रेटरी,नगर परिषद।
यह कॉलोनियों होंगी वैध
अग्रसेनकॉलोनी, अमर मार्केट-2, भाटिया कॉलोनी-2, इंप्लाइज कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी-1, फ्रेंड्स कॉलोनी-2, गणेश कॉलोनी, जगन्नाथ मंडी कॉलोनी, जवाहर नगर कॉलोनी-2, कर्णकुंज कॉलोनी, खरड़ चुंगी कॉलोनी, मॉडल टाउन एक्सटेंशन, मुलतान कॉलोनी-2, नंद नगर कॉलोनी, पटेल नगर, रविदास नगर, साईं बाबा कॉलोनी, सिसाय भाटी क