पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो अक्टूबर से दिवाली तक स्पेशल गरीब रथ

दो अक्टूबर से दिवाली तक स्पेशल गरीब रथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ त्योहारी सीजन पर रेलवे का विशेष तोहफा

भास्करन्यूज | हांसी

दीपावलीतक ही सही भिवानी वालों को उदयपुर जम्मू तक एक गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन मिल गई है। सप्ताह में एक बार चलने वाली यह गाड़ी उदयपुर से सुबह 11.50 जम्मू से सुबह 9.30 बजे रवाना होगी। भिवानी में यह गाड़ी उदयपुर से चलकर रात को 1.55 पर पहुंचेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे ने त्योहारों के मौसम में भीड़ से निपटने के लिए उदयपुर जम्मू के बीच एक स्पेशल साप्ताहिक गरीब रथ ट्रेन दो अक्टूबर से शुरू की है। 4971 गरीब रथ एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को 11 बज कर 55 मिनट पर उदयपुर से जम्मू के लिए रवाना होगी। यह गाड़ी रात को एक बज कर 55 मिनट पर भिवानी पहुंचेगी तथा पांच मिनट के अंतराल के बाद दो बजे जम्मू के लिए रवाना होगी।

जम्मू यह गाड़ी शनिवार दोपहर एक बज कर चालीस मिनट पर पहुंचेगी। वापसी पर यह ट्रेन 4972 के नाम से यह गरीब रथ एक्सप्रेस जम्मू से गुरुवार को सुबह नौ बज कर 30 मिनट पर रवाना होगी। यह गाड़ी उसी दिन 19.10 बजे भिवानी पहुंचेगी तथा पांच मिनट के ठहराव के बाद 19.15 बजे उदयपुर के लिए रवाना होगी।

यहां यहां होगा ठहराव

पहली बार उदयपुर से जुड़ा भिवानी

झीलोंका शहर उदयपुर भिवानी से ही नहीं अपितु जम्मू से पहली बार रेलवे लाइन से जुड़ा है। इस गाड़ी के चलने से जहां भिवानी वासियों को दीपावली तक ही लेकिन एक गाड़ी जम्मू उदयपुर के लिए मिल जाएगी। इस संबंध में उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरूण जैन ने बताया कि दीपावली तक यह ट्रेन नौ ट्रिप पूरा करेगी। गाड़ी सफल रही तो इसे आगे के लिए भी चलाया जा सकता है।

दोनों दिशाओं में यह ट्रेन राणा प्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, विजया नगर, नसीराबाद,अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधी नगर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार, धूरी, लुधियाना, जालंधर कैंट पठानकोट स्टेशनों पर ठहराव करेंगी।

सुविधा