मेहंदा के आवास से नकदी जेवर चोरी
मेहंदामें एक आवास में बीती रात चोरी हो गई। इस घटना में चोर आवास में रखी करीब सवा लाख रुपए की नकदी लगभग इतनी ही कीमत के सोने चांदी के जेवर चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में आवास स्वामी बिमला देवी ने कहा कि चोर उनके आवास में आवास में घुसे 1,22,000 रुपए की नकदी चुरा ले गए। चोरों ने उनके आवास में रखे सोने और चांदी के जेवर भी चुरा लिए। जिनमें सोने की एक चेन, तीन अंगूठियां दो जोड़े सोने के टॉप्स चुरा लिए। चोरी की इस घटना में उन्हें ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।