पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर परिषद का कमाल, पार्षद एक, साइन बोर्ड दो दो के लगे

नगर परिषद का कमाल, पार्षद एक, साइन बोर्ड दो-दो के लगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहनगर परिषद के अधिकारियों की लापरवाही है या किसी काम को अंजाम देने के बाद भूलने की आदत। पार्षदों के आवास के रास्ते दिखाने वाले साइन बोर्डों में एक ही वार्ड से दो-दो पार्षद दिखाए जा रहे हैं।मामला वार्ड नंबर 16 का है। शहर के बीच से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर काली देवी चौक पर लगा साइन बोर्ड बता रहा है कि इस वार्ड की पार्षद संतोष सिहाग हैं और उनका आवास इस तरफ है। सिहाग ही इस वार्ड से पार्षद हैं और बोर्ड पर लगा साइन भी यही दिखा रहा है। दूसरी ओर इस बोर्ड पर सिहाग के आवास की तरफ जो रास्ता बताया गया है, उस पर एक और बोर्ड लगा है। इस बोर्ड पर वार्ड के पार्षद के रूप में भीम सिंह सोनी को दिखाया गया है। बोर्ड उस स्थान पर लगा है, जिस तरफ उनका आवास है। बोर्ड किसी छोटी-मोटी गली नहीं, बल्कि व्ययस्तम और मुख्य मार्गों में शामिल काली देवी मंदिर रोड पर लगा है। अधिकारियों का यहां से लगातार आवागमन रहता है।हुआ दरअसल यह कि पिछले चुनाव में वार्ड 16 से संतोष सिहाग पार्षद निर्वाचित हुईं। उनसे पहले साल 2005 में हुए परिषद चुनाव में सोनी इस वार्ड से पार्षद चुने गए थे। परिषद प्रशासन ने तब सोनी के आवास की तरफ जाने वाली गली में साइन बोर्ड लगवा दिया। सोनी पूरे पांच साल पार्षद रहे, सिहाग के पार्षद निर्वाचित होने पर परिषद ने नई काठ मंडी रोड पर उनके नाम का साइन बोर्ड लगवा दिया, लेकिन सोनी का बोर्ड नहीं हटाया। सिहाग ने हालांकि इस दौरान काली देवी चौक पर भी बोर्ड लगवा लिया।

ऐतराजतो है : सिहाग

पार्षदसंतोष सिहाग के पति इनेलो प्रवक्ता जयबीर सिहाग का कहना है कि भीम सोनी का बोर्ड गलत लगा है। हम उसे नहीं हटवाना चाहते, लेकिन परिषद प्रशासन और सोनी का स्वयं का दायित्व बनता है कि वह बोर्ड हटवा लें। सोनी अगर बोर्ड नहीं हटवाना चाहते तो पार्षद शब्द से पहले पूर्व शब्द ही जोड़ दें।

वार्ड 16 की पार्षद संतोष सिहाग का लगा साइन बोर्ड।

नगर परिषद का साइन बोर्ड जो अभी भी भीम सिंह सोनी को पार्षद बता रहा है।