पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया की मांग के लिए किसानों ने प्रदर्शन किया

यूरिया की मांग के लिए किसानों ने प्रदर्शन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी| यूरियामिलने से किसान परेशान हैं। गुरुवार को अनाज मंडी में खाद लेने पहुंचे किसानों ने यूरिया नहीं मिलने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। किसानों ने कहा कि एक एकड़ पर कम से कम तीन कट्टे यूरिया खाद की आवश्यकता होती है। परंतु प्रत्येक किसान को केवल तीन कट्टों की ही पर्ची दी जा रही है। दूसरी ओर कृषि विभाग का कहना है कि उनके पास पीछे से ही खाद की आपूर्ति हो नहीं रही है। विभाग के अनुसार जितना भी खाद आता है, वितरित कर दिया जाता है। वहीं किसानों का आरोप है कि खाद की कालाबाजारी की जा रही है।