पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग से रेप कर एमएमएस बनाने में दो युवक गिरफ्तार

नाबालिग से रेप कर एमएमएस बनाने में दो युवक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | सिटीपुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और एमएमएस बनाने के आरोपी युवकों लक्ष्मण उर्फ लाला भूरू अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को दोपहर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। विजय नगर की नाबालिग से दुष्कर्म और उसका एमएसएस बनाने की घटना दीवाली के दो दिन पहले हुई थी। दोनों देर रात को लड़की को उठाकर अपने साथ ले गए और दुष्कर्म किया। इस दौरान एक आरोपी ने अपने मोबाइल फोन से उसका एमएमएस बना लिया। पीडि़ता का आरोप है कि दोनों बाद में एमएमएस लोगों के दिखाने के नाम पर उससे छेड़छाड़ करते रहे और उसे ब्लैकमेल भी किया।