आर्य वीर दल का वार्षिक उत्सव 22 को
हांसी | वैदिकसंस्कृति प्रचार मिशन के सौजन्य से सार्वदेशिक आर्य वीर दल की स्थानीय इकाई का 25वां वार्षिक उत्सव एवं गुरुकुल निर्माता अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद महाराज का 88वां बलिदान दिवस समारोह डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में मनाया जाएगा। समारोह का आयोजन राष्ट्रीय युवा संत स्वामी राजदास महाराज के सान्निध्य में होगा, जिसमें आर्य जगत के साधु-संत, संन्यासी, विद्वान, महानुभाव एवं भजन उपदेशक सम्मिलित होंगे। दल के मंत्री डा. राकेश कालड़ा ने बताया कि 22 दिसंबर को ध्वाजारोहण होगा।