पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर थाइलैंड में घुमाया, मलेशिया में बेचा

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर थाइलैंड में घुमाया, मलेशिया में बेचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | विदेशमें नौकरी दिलाने के नाम पर चार लोगों ने शहर के एक युवक को ठग लिया। वे उसे मलेशिया और थाईलैंड ले गए। मलेशिया में उसे किसी और को सौंप दिया गया। एजेंट बिना मेहनताना उससे काम करवाता रहा। भारत लौटने के बदले उससे दो लाख रुपये लिए गए। परिजनों ने आरोपितों के खाते में यह राशि जमा कराई तो उसे भारत आने दिया गया। यह आरोप आंबेडकर नगर के रहने वाले संजय ने लगाया है। पुलिस को शिकायत देकर उसने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अभी केस दर्ज नहीं हुआ है।संजय ने अपने साथ हुई ठगी को लेकर अदालत में याचिका दायर की थी। याचिका के आधार पर ही पुलिस को मामले की छानबीन और कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। संजय ने याचिका में कहा कि उत्तर प्रदेश के अवधेश, वाराणसी के कृष्ण, बापरोली के सुरेंद्र अलवर के विपिन से पिछले साल दिसंबर में उसका संपर्क हुआ। उन लोगों ने उसे मलेशिया में नौकरी दिलवाने की कही। याचिका में कहा गया है कि विदेश भेजने के बदले 10 लाख रुपए की मांग की गई, जिसमें उसका वीजा बनवाने के अलावा विदेश पहुंचने का सारा खर्च शामिल बताया गया।