पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर को घूमते पशुओं से मुक्त कराने का वादा पूरा नहीं कर सकी रेनुका

शहर को घूमते पशुओं से मुक्त कराने का वादा पूरा नहीं कर सकी रेनुका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेमाह हांसी से हजकां विधायक रेनुका बिश्नोई ने शहर में एक माह में लावारिस पशु नजर आने का वादा किया था। वादा किए एक माह से भी चार दिन अधिक हो गए है। स्थिति अभी भी वहीं है। खुद रेनुका के कार्यालय के सामने भी इस तरह के पशु आमतौर पर बैठे देखे जा सकते हैं। ऐसे में रेनुका का यह वादा तो फुस्स ही सािबत हुआ।

उधर नगर परिषद प्रशासन ऐसे पशुओं को पकड़ने के लंबे-चौड़े दावे कर रहा है, लेकिन अभी तक जगह के चयन के अलावा कुछ नहीं हुआ है। परिषद प्रशासन का दावा है कि आवारा पशु पकड़ने के लिए टेंडर छोड़े जाने वाले हैं। यह काम कब तक शुरू होगा, परिषद प्रशासन स्पष्ट नहीं कर रहा। प्रशासन की तरफ से इतना ही कहा जा रहा है कि बस जल्द ही काम शुरू होने को है। उधर, शहर के बाशिंदे विधायक रेनुका बिश्नोई को उनका यह वादा याद कराने की तैयारी में हैं, जिसमें उन्होंने छह नवंबर को एक महीने के अंदर शहर को आवारा पशुओं से मुक्त कर देने का दावा किया था। परिषद प्रशासन ने हालांकि पशुओं की धरपकड़ के लिए कसरत शुरू की है। मगर अभी तक इसके नाम पर महज जगह का ही चयन हो सका है।

शहर को ऐसे पशुओं से मुक्त कराने की हमारी कोशिश जारी है। हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि महज पशुओं की समस्या ही नहीं, लोगों की सभी दिक्कतों का समाधान किया जाए। शिकायतों को संबंधित विभागों के पास भेजा जा रहा है। संजयगौतम, प्रवक्ता,विधायक रेनुका बिश्नोई

नगर परिषद प्रशासन बेसहारा पशुओं को शहर से बाहर करने को लेकर गंभीर है। ऐसे पशुओं की धरपकड़ के लिए टेंडर दिए जाएंगे। फाइल तैयार है और इस पर सहमति जता दी गई है। परिषद प्रशासन लोगों की दिक्कतों को लेकर गंभीर है। -रीताशर्मा, चेयरपर्सन,नगर परिषद

रेनुका बिश्नोई के कार्यालय के सामने सड़क पर कब्जा जमाए आवारा पशु।

यह उमरा गेट की तस्वीर है। पूरे दिन यहां लावारिस पशुओं का इस प्रकार जमावड़ा रहता है।