पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुत्ते ने मासूम का चेहरा नोचा मदद करने वाले को भी काटा

कुत्ते ने मासूम का चेहरा नोचा मदद करने वाले को भी काटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिसायमें एक लावारिस कुत्ते ने बुधवार को तीन साल की एक बच्ची को बुरी तरह से नोंच डाला। मौके से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसे बचाने का प्रयास किया तो कुत्ते ने उसे भी काट खाया। कुत्ते के काटने से जख्मी दोनों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्होंने हांसी भेज दिया गया। दोनों का हांसी अस्पताल में उपचार कराया गया।

बताया जा रहा है कि करीब तीन साल की बच्ची खुशी खेल रही थी अचानक कहीं से आए कुत्ते ने उसे नोंचना शुरू कर दिया। कुत्ते ने उसके चेहरे पर कई जगह पर काट खाया। बच्ची ने चिल्लाना शुरू कर दिया। तभी मौके से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसे बचाने का प्रयास किया तो कुत्ता उस पर भी झपट पड़ा। कुत्ते ने बच्ची की मदद करने वाले को भी कई जगह काट खाया। सीएचसी की चिकित्सक डा. मीनू ने बताया कि कुत्ते के काटे जाने से पीडि़त बच्ची और एक व्यक्ति उपचार के लिए आए थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

सिसाय में कुत्ते के काटने से जख्मी बच्ची।