पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस तो नहीं पकड़ पाई चोर पार्षद का इनाम काम आया

पुलिस तो नहीं पकड़ पाई चोर पार्षद का इनाम काम आया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेडेढ़ महीने से जो काम पुलिस नहीं कर सकी, वह नगर पार्षद गोविंद सिंगला के प्रयासों से पूरा हो गया। दिल्ली गेट इलाके में घरों से कुकिंग गैस सिलेंडर और मोटर साइकिलों से पेट्रोल चोरी होने की घटनाओं में शामिल चोरों की धरपकड़ के लिए पार्षद सिंगला ने सीसीटीवी की फुटेज जारी की। फुटेज में दो युवक पेट्रोल चोरी करते नजर रहे हैं। सिंगला ने फुटेज पुलिस और युवकों को दिखाई चोरों की गिरफ्तारी के लिए अपनी तरफ से ग्यारह सौ रुपये इनाम की घोषणा की। सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर एक आरोपी को दिन में आमटी झील परिसर में दबोच लिया गया।

हुआ यूं कि दिल्ली गेट इलाके में पिछले कुछ महीने से चोरी की घटनाएं हो रही हैं। चोर घरों से कुकिंग गैस सिलेंडर चुराने के अलावा बाहर खड़ी मोटर साइकिलों से पेट्रोल चोरी कर रहे थे। हालात को देखते हुए वार्ड दस के पार्षद गोविंद सिंगला ने अपने आवास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। फुटेज में दो युवक उनकी ही मोटर साइकिल से पेट्रोल निकालते कैद हो गए।

सिंगला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। सिंगला ने पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी दिखाई। इलाके के कुछ युवकों को भी फुटेज दिखाई गई।चोरों को पकडऩे के लिए सिंगला ने अपनी तरफ से ग्यारह सौ रुपए के इनाम की घोषणा भी की। बुधवार को दिन में फुटेज में कैद दोनों युवकों में से एक आमटी झील इलाके में टहलता मिल गया। युवकों ने उसे पहचान लिया और मामले की सूचना पार्षद सिंगला को दी। सिंगला तत्काल मौके पर पहुंचे और अन्य लोगों की मदद से युवक को दबोच लिया। उसे सिंगला के आवास पर लाया गया और मामले की सूचना किला बाजार पुलिस चौकी को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शेर सिंह और एएसआई रामनिवास मौके पर पहुंचे युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के लिए उसे चौकी ले जाया गया। देर शाम तक पुलिस कार्रवाई में जुटी थी। युवक से चोरियों के बारे में पूछताछ की जा रही थी।

पुिलस की हिरासत में पार्षद गाेबिंद सिंगला के घर चोरी करने वाला युवक।