पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साढ़े तीन हजार बच्चों ने दिया रोड सेफ्टी एग्जाम

साढ़े तीन हजार बच्चों ने दिया रोड सेफ्टी एग्जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूलीबच्चों को रोड सेफ्टी और ट्रैफिक रूल्स के प्रति जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के 11 स्कूलों में परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें साढ़े तीन हजार से अधिक ने परीक्षा दी। परीक्षा के आधार पर सभी स्कूलों से तीनों वर्गों में तीन-तीन विद्यार्थियों का चयन किया गया। चुने गए विद्यार्थियों की मंडल स्तर की परीक्षा 13 दिसंबर को सुभाष तायल पब्लिक स्कूल में होगी।

परीक्षा के लिए सभी स्कूलों में पुलिस की तरफ से सुबह ही प्रश्न-पत्र पहुंचा दिए गए। सिटी थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह और ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी वेद प्रकाश के नेतृत्व में अधिकारियों कर्मचारियों ने स्कूलों में परीक्षा का अवलोकन किया। शहर के जिन स्कूलों में परीक्षा आयोजित की गई, उनमें सिटी सीनियर सेकंडरी स्कूल, श्री काली देवी विद्या मंदिर, सुभाष तायल पब्लिक स्कूल, पीसीएसडी सीनियर सेंकडरी स्कूल, एलडीएसडी स्कूल, गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल, सीनियर एक्टीविटी स्कूल, एसडी मॉडर्न पब्लिक स्कूल, गीता पब्लिक स्कूल, गायत्री पब्लिक स्कूल, आनंद निकेतन पब्लिक स्कूल शामिल रहे। परीक्षा के लिए शुरू में आठ स्कूलों में सहमति जताई थी, लेकिन बाद में चार और स्कूल जिला ट्रैफिक पुलिस से अपने यहां परीक्षा आयोजित कराने की मंजूरी ले आए। सभी स्कूलों में परीक्षा के लिए विद्यार्थियों की तीन श्रेणियां बनाई गई। इन श्रेणियों में पहली से पांचवीं कक्षा, छठी से आठवीं कक्षा नौवीं से 12वीं कक्षा के बच्चों को शामिल किया गया।

निरीक्षण करते सिटी थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ट्रैफिक पुलिस प्रभारी वेद प्रकाश।