- Hindi News
- संदिगध परिस्थिति में कॉटन मिल की कर्मचारी लापता
संदिगध परिस्थिति में कॉटन मिल की कर्मचारी लापता
हांसी | सिसायपुल के समीप रहने वाली एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत देकर उसकी तलाश करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि करीब 42 वर्षीय महिला विमला शहर की एक कॉटन मिल में काम करती है। वह मंगलवार सवेरे ड्यूटी पर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। तलाश करने के बावजूद उसके बारे में कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश आरंभ कर दी है।