- Hindi News
- रेणुका के िलए सैनी का इनकार भुटानी ने भयाना का छोड़ा साथ
रेणुका के िलए सैनी का इनकार भुटानी ने भयाना का छोड़ा साथ
हजकांसुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने पार्टी प्रत्याशी और प|ी रेणुका बिश्नोई को जिताने के लिए जाेड़ तोड़ के प्रयास तेज कर दिए है। सुमन शर्मा के बाद उन्होंने विनोद भयाना के नजदीकी रहे सुरेंद्र भुटानी और पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी से संपर्क साधा। सुरेंद्र भुटानी को तो वे अपने पाले में लाने में कामयाब रहे। सुमन शर्मा ने निर्दलीय के रूप में नामांकन दािखल कर दिया है ,जबकि अंतर सिंह सैनी को मनाने में वे कामयाब नहीं रहे।
कुलदीप बिश्नोई शनिवार देर शाम को सिसाय पुल के समीप इनेलो नेता पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। सैनी से मुलाकात के बाद बिश्नोई ने कोई टिप्पणी नहीं की। जानकारी मांगने पर सैनी ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई वोट मांगने आए थे। उन्होंने साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने बता दिया कि वे इनेलो के सच्चे सिपाही हैं। सैनी के आवास पर बिश्नोई उनके पिता पूर्व विधायक ईसर सिंह से भी मिले।
भयानाको नुकसान
विधानसभाचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार विनोद भयाना को शनिवार को बड़ा झटका लगा। उनके खास सिपहसालार पुराने सहयोगी सुरेंद्र भुटानी ने कांग्रेस छोड़ दी। डेढ़ दशक से अधिक समय तक कांग्रेस में रहे भुटानी ने हजकां ने आस्था जताई। कांग्रेस की जिला कमेटी में सदस्य और हांसी के ब्लॉक प्रधान रहे भुटानी ने पार्टी छोड़ने की घोषणा प्रेस कांफ्रेंस में की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं है। विधायक विनोद भयाना ने भी उन्हें उतना मान-सम्मान नहीं दिया, जितने के वह हकदार थे। समर्थकों द्वारा बार-बार दबाव बनाने पर वह उनके साथ जुड़े। इसके बावजूद उनकी साथियों पूरी तरह से अनदेखी की गई। प्रेस कांफ्रेंस में शहर के वरिष्ठ एडवोकेट अश्विनी सरदाना के अलावा कृष्ण भुटानी, गोपाल लोहान, अशोक शर्मा, पंकज गर्ग, पवन कुमार, गुलशन ग्रोवर आदि उपस्थित थे।
भुटानी से रात को की थी कुलदीप ने मुलाकात
शुक्रवारदेर रात को हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई सुरेंद्र भुटानी में कई देर बात हुई। बिश्नोई रात को अचानक भुटानी के आवास पर पहुंचे और उनसे हजकां में शामिल होने की पेशकश की। कुछ देर की मंत्रणा के बाद भुटानी ने सहमति जता दी और सुबह प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस छोडऩे की घोषणा कर दी। भुटानी ने कहा कि वह बिना शर्त हजकां में शामिल हुए हैं।
इनेलो नेता पूर्व मंत्