- Hindi News
- फ्रूट सैलेड कार्यक्रम में बच्चों ने सजाई प्लेटें
फ्रूट सैलेड कार्यक्रम में बच्चों ने सजाई प्लेटें
मेपलबी एजुकेशन सोसाइटी द्वारा आयोजित हैल्थ वीक के अंतिम दिन स्कूल में सुपर फ्रूट सैलेड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल में नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन और पार्षद प्रवीन ऐलावादी शामिल रहे।
सोसायटी की अध्यक्ष नेहा धवन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मनमोहक ढंग से अपनी प्लेटों को सजाया। प्रतियोगिता में कक्षा टोलडर से दुष्यंत ने प्रथम, आर्यन कोचर ने द्वितीय तथा तनुष हेमांक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्री नर्सरी में सावी द्वितीय, कुश तृतीय तथा काश्वी, लवण्या मौलिक को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। नर्सरी कक्षा में आरना ने प्रथम, सक्षम ने द्वितीय, वीर गीतांशी ने तृतीय तथा पलक्ष एंजल को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। पार्षद ऐलावादी ने बच्चों को स्वस्थ रहने स्वास्थ्यवर्धक भोजन करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर अनिल ग्रोवर देसराज धवन उपस्थित थे।
मेपल बी एजुकेशन सोसाइटी द्वारा आयोजित हैल्थ वीक के दौरान सलाद बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा सजाई गई प्लेट।