पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेणु मक्कड़ हुईं हाथी पर सवार

रेणु मक्कड़ हुईं हाथी पर सवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहुजनसमाज पार्टी ने शनिवार को अपना उम्मीदवार बदल दिया। नगर पार्षद हरिराम सैनी की बजाए पार्टी ने पूर्व विधायक अमीर चंद मक्कड़ की पुत्रवधु रेणु मक्कड़ को अपना टिकट दिया है। मक्कड़ ने पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया। उधर, टिकट कटने से गुस्साए सैनी समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की, उनका पुतला फूंका और पार्टी उम्मीदवार के विरोध में सैनी को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतार दिया। बसपा टिकट को लेकर पार्षद हरिराम सैनी को खासी फजीहत झेलनी पड़ी है। सैनी का कहना है कि पार्टी ने पहले उन्हें टिकट दिया। बाकायदा पूरी प्रक्रिया से गुजारने के बाद पार्टी उम्मीदवार माना गया।