पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हांसी से अंितम दिन 27 ने पर्चे दािखल किए

हांसी से अंितम दिन 27 ने पर्चे दािखल किए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी| विधानसभाचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन शनिवार को 27 और प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए। इन उम्मीदवारों में बसपा की रेणु मक्कड़, तीन बार विधायक रह चुके उनके ससुर अमीर चंद मक्कड़, समस्त भारतीय पार्टी के रमेश रोहिल्ला, हरियाणा लोकहित पार्टी से सुनील गोयल, राष्ट्रवादी परिवर्तन पार्टी से अशोक कुमार, नगर परिषद चेयरपर्सन के पति सुमन शर्मा और पार्षद हरिराम सैनी मुख्य रूप से शामिल हैं। हजकां प्रत्याशी रेणुका बिश्नोई की तरफ से शनिवार को एक और नामांकन पत्र दाखिल किया गया। उनकी तरफ से एक और उनके प्रपोजर ने दाखिल किया। उधर, कांग्रेस उम्मीदवार विनोद भयाना के कवरिंग उम्मीदवार के रूप में उनके बेटे अंशुल भयाना, इनेलो उम्मीदवार उमेद सिंह लोहान के कवरिंग प्रत्याशी के रूप में जयबीर सिंह ने पर्चा दाखिल किया।