पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हांसी में बाइकर को बचाने के चक्कर में पलटी रोडवेज बस

हांसी में बाइकर को बचाने के चक्कर में पलटी रोडवेज बस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींदरोड पर चद्दर पुल के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चंडीगढ़ से रही हरियाणा रोडवेज की बस पलट गई। मौके पर सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। बस पलटने से बस ड्राइवर सहित एक दर्जन यात्री घायल हो गए। दूसरी बस की व्यवस्था करके यात्रियों को अपने गंतव्य पर पहुंचाया गया।

करीबन आठ बजे यह बस चंडीगढ़ से वाया बवानीखेड़ा भिवानी जा रही थी। सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल हुए बस के ड्राइवर अनिल कुमार ने बताया कि चद्दर पुल मोड़ के पास एक बाइक सवार व्यक्ति ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। सामने से उसकी बस को आता देख बाइक चालक हड़बड़ा गया। बाइक को बचाने के चक्कर में उन्होंने बस को मोड़ा, जिससे बस पलट गई। दुर्घटना के समय बस में 15 यात्री सवार थे। बस पलटने से करीब एक दर्जन यात्रियों को चोट पहुंची हैं। इसमें से बस ड्राइवर सहित एक अन्य यात्री को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। कई यात्रियों ने प्राइवेट अस्पताल में जाकर उपचार कराया। कुछ यात्री प्राथमिक उपचार के लिए प्राइवेट अस्पतालों में पहुंचे। देर रात्रि घटना स्थल पर क्रेन को भेजकर बस को सीधा कराया गया।

शीशा तोड़ कर यात्रियों काे बाहर निकाला

हरियाणारोडवेज महासंघ यूनियन के प्रधान राजबीर बुडाना ने बताया कि बस का फ्रंट का शीशा तोड़कर यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। जिसके बाद यात्रियों को अन्य बस के माध्यम से गंतव्य की तरफ रवाना किया गया। मामले की सूचना रोडवेज महाप्रबंधक अन्य अधिकारियों को दे दी गई है।

हांसी के चद्दर पुल के पास पलटी रोडवेज की बस। बाद में क्रेन से सीधी की गई।

खबरें और भी हैं...