बेटियों के सम्मान में कार्यक्रम
हांसी | लोहारीराघो की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच चंद्रकांता चांदना ने की। इस दौरान पंच और बच्चियों की माताएं भी उपस्थित रहीं। स्कूल के मुखिया प्रमोद भयाना हेड टीचर वीना भयाना के अलावा गीता रानी, राजपाल, सुरेश कुमार, सुखबीर सिंह, महिपाल, नरेंद्र और सभी पीटी टीचर उपस्थिति रहे। बेटियों के मान-सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए। सरपंच ने छात्राओं को फूलमालाएं भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।