पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हांसी में वृद्ध महिला से युवक ने छीनी कानों की बालियां

हांसी में वृद्ध महिला से युवक ने छीनी कानों की बालियां

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनाजमंडी के समीप एक युवक ने एक बुजुर्ग महिला के कानों से बालियां नोच ली और फरार हो गया। महिला के शोर मचाने लोगों के इकट्ठे होने पर वह भागकर जनस्वास्थ्य विभाग के मुख्य परिसर में छिप गया। लोगों ने उसे ढूंढ निकाला और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना में महिला के दोनों कान जख्मी हो गए।

घटना शाम करीब चार बजे की है। जगदीश काॅलोनी की रहने वाली महिला शकुंतला देवी सेक्टर छह से लौट रही थीं। तभी रास्ते में अनाज मंडी के समीप एक युवक महिला का पीछा करता हुआ आया। मौका पाकर उसने महिला के कानों के बालियां नोच ली और फरार होने लगा। महिला ने इस पर शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग इकट्ठे हो गए और महिला से कारण पूछा। कारण जानने के बाद लोग झपटमार के पीछे भागे। लोगों को पीछे आते देख वह जनस्वास्थ्य विभाग के मुख्य परिसर में घुसकर छिप गया। तभी लोग युवक की तलाश करते-करते जन स्वास्थ्य विभाग पहुंच गए और तलाश शुरू कर दी। आखिरकार उसे ढूंढ लिया गया। लोगों ने पहले तो उसकी जमकर पिटाई की और बाद में अनाज मंडी पुलिस चौकी में जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक ने पुलिस को अपनी पहचान जींद के मांडी गांव के सोनू के रूप में बताई है। उसने बताया कि वह पेटवाड़ में अपनी बुआ के यहां रहता है और सब्जी बेचने का काम करता है। अनाज मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...