- Hindi News
- स्कूल संघ की नाराजगी के बीच अाज होगा रोड सेफ्टी एग्जाम
स्कूल संघ की नाराजगी के बीच अाज होगा रोड सेफ्टी एग्जाम
हरियाणाप्राइवेट स्कूल संघ ने ट्रैफिक पुलिस के रोड सेफ्टी एग्जाम को लेकर नाराजगी जताई है। संघ का कहना है कि एग्जाम के लिए सभी स्कूलों को आमंत्रित नहीं किया गया। ट्रैफिक पुलिस संघ की नाराजगी को दरकिनार कर रही है। उसका कहना है कि एग्जाम के लिए शहर के लगभग सभी स्कूलों को आमंत्रित किया गया। कुछ स्कूलों ने अपनी तरफ से एग्जाम में शामिल होने के प्रति असमर्थता जताई। संघ की नाराजगी और पुलिस के दावे के बीच एग्जाम की तैयारियां चलती रही। थाना शहर में प्रश्न-पत्र पहुंच गए। इन्हें बुधवार को परीक्षा के समय खोला जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को रोड सेफ्टी और ट्रैफिक रूल्स की जानकारी देने के लिए विशेष मुहिम छेड़ी गई है। मुहिम के तहत ट्रैफिक पुलिस की तरफ से स्कूलों में बच्चों को पुस्तकें वितरित की गई हैं। अध्ययन करने के बाद दस दिसंबर को पुलिस की तरफ से परीक्षा आयोजित ली जाएगी। पहले परीक्षा का दिन आठ दिसंबर निर्धारित किया, लेकिन ऐनवक्त पर पुलिस ने इसे स्थगित कर परीक्षा के लिए दस दिसंबर की तारीख घोषित की। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ की हांसी इकाई ने दस दिसंबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर नई तारीख घोषित करने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष रणधीर सैनी ने कहा कि पुलिस द्वारा परीक्षा के लिए सभी को शामिल नहीं किया गया। एग्जाम सराहनीय कदम है। इसकी तारीख आगे बढ़ाकर सभी स्कूलों को शामिल किया जाए।
प्रतियोगिता का आयोजन पूरे जिले में होगा। अव्वल बच्चों को इनाम दिए जाएंगे। यातायात प्रश्नोत्तरी की लिखित प्रतियोगिता में चुने गये विद्यार्थियों की डिविजन और राज्य स्तर पर लिखित प्रतियोगिता करवाई जायेगी।