पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस हादसे के बाद आधी रात को खुले कैंटर में सवार होकर हांसी पहुंचे यात्री

बस हादसे के बाद आधी रात को खुले कैंटर में सवार होकर हांसी पहुंचे यात्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीसे श्रीगंगानगर जा रही ट्रेवल्स एजेंसी की बस ने सोमवार रात महम के समीप बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे के बाद बस में सवार यात्री किसी तरह हांसी पहुंचे। हांसी में दूसरी बस से यात्रियों को श्रीगंगानगर रवाना किया गया।

हादसे के बाद यात्रियों को हांसी पहुंचने के लिए कैंटर का सहारा लेना पड़ा। कैंटर चालक ने यात्रियों की मजबूरी का नाजायज फायदा उठाते हुए उनसे निर्धारित से कहीं अधिक किराया वसूला।बताया जा रहा है कि एक ट्रेवल्स एजेंसी की बस सोमवार रात को दिल्ली से राजस्थान के श्रीगंगानगर के लिए रवाना हुई। महम से थोड़ा पहले बस से मोटर साइकिल सवार दो युवक उसकी चपेट में गए। मौके को देख बस चालक और परिचालक वहां से निकल लिए। हादसा रात करीब एक बजे हुआ।

चालक और परिचालक के फरार होने से बस में सवार यात्री राजमार्ग पर ही फंस गए। नजदीकी शहर हांसी पहुंचने के लिए कोई साधन नहीं मिला तो सर्दी में यात्री मौके पर अलाप तापने लगे। तभी दिल्ली की तरफ से एक कैंटर हांसी की तरफ आता मिला। यात्रियों ने उससे हांसी पहुंचाने की गुजारिश की। चालक ने पहले तो इनकार कर दिया, लेकिन बाद में यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उनसे निर्धारित से अधिक किराए पर हांसी पहुंचाने के लिए हामी भर दी।

यात्रियों से पचास रुपए तक किराया वसूल किया गया। यात्री कड़ाके की ठंड में खुले कैंटर में सवार होकर हांसी पहुंचे। यात्रियों ने इस दौरान कंपनी के कार्यालय में टेलीफोन कर मामले की जानकारी दी। कंपनी ने इस पर यात्रियों के लिए हांसी में दूसरी बस उपलब्ध कराई। हांसी से तमाम यात्री इस बस में सवार होकर यात्री गंगानगर के लिए रवाना हुए।