निजी अस्पताल में रात को पथराव कंपाउंडर पर हमला भी किया
हांसी| गोसांईगेट स्थित जसबीर अस्पताल में कुछ युवकों ने पथराव करते हुए कम्पाउंडर और डिस्पेंसरी में काम करने वाले युवकों पर हमला कर दिया। शाम को लगभग आठ बजे कुछ युवक अस्पताल के पास स्मैक रहे थे। वहां उपस्थित लोगों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो युवकों ने उनके साथ गाली-गलौच की। इसी दौरान एक अन्य युवक जसबीर अस्पताल के अंदर स्मैक पी रहा था जिसे कंपाउंडर सुनील ने मना किया तो उस युवक ने उस पर हमला कर दिया और बाहर निकलकर पथराव भी किया, जिसकी वजह से अस्पताल के सामने वाला शीशा टूट गया। हालांकि इस घटना में किसी को ज्यादा चोटें नहीं आईं। इसके बाद अस्पताल के मालिक डॉ. जसबीर ने पुलिस को इसकी सूचना दी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।