शहीद उद्यम सिंह जयंती 26 को
इंद्री | शहीदउधम समिति हर वर्ष की भांति इस बार भी शहीद उधम सिंह जयंती समारोह 26 दिसंबर को शहीद उधम सिंह प्रतिमा के समक्ष मनाएगी। इस संबंध में रविवार को शहीद उधम सिंह समिति के अध्यक्ष एम एस निर्मल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में शहीद उधम सिंह जयंती समारोह को पूरे उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। आज की बैठक में समिति के सदस्यों को समारोह को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां दी गई।
इस मौके पर बोलते हुए शहीद उधम सिंह समिति के अध्यक्ष एमएस निर्मल ने कहा कि शहीद उधम सिंह ने विदेश में जाकर भारतीयों के खून का बदला लिया था। हर वर्ग के लोगों के हितों के लिए बलिदान देने वाले महान शहीद उधम सिंह के 26 दिसम्बर को जन्म दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में हर वर्ग, धर्म, जाति के लोगों सहित समाज सेवी संगठनों और सियासी दलों के लोग भाग लेंगे। समिति के सदस्य डॉ. शुभकरण कंबोज, सुनील कंबोज, पंडित धर्मपाल शांडिल्य, विजय पाल वकील, नंद लाल बत्तरा, सुदर्शन बजाज, रविंद्र एंथनी, ऋषिपाल कंबोज, मेनपाल कश्यप, बंटी कंबोज, मुकेश कंबोज, महेंद्र प्रेमी, महेंद्र सैनी, महेंद्र तुषिया, जसपाल सिंह और देवेंद्र कंबोज आदि ने अपने विचार रखकर शहीद उधम सिंह के जीवन से प्रेरणा लेते हुए जाति दलगत राजनीति से उपर उठकर सभी लोगों को इस समारोह में भाग लेने की अपील की।
इन्द्री. जयंतीसमारोह की तैयारी के बाद एकजुटता दिखाते हुए।