पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवांछित तत्वों पर कसी जाए नकेल : बलजिंद्र सिंह

अवांछित तत्वों पर कसी जाए नकेल : बलजिंद्र सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंद्री | डीएसपीबलजिंद्र सिंह ने चुनाव को शांतिपूर्वक करवाने अवांछित तत्वों को प्रदेश की सीमा में घुसने पर नकेल कसने के लिए थाना प्रभारियों की इंद्री स्थित अपने कार्यालय में बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने आदेश दिए कि सभी थाना प्रभारियों पुलिस कर्मचारियों का कर्तव्य बनता है कि वे अवांछित प्रवर्ती के लोगों पर खास नजर रखे ताकि कोई भी शरारती तत्व चुनाव के माहौल को खराब ने कर सके। उन्होंने खासकर उत्तर प्रदेश के यमुना नदी के साथ लगते थाना प्रभारियों को आदेश दिए कि हरियाणा के थाना प्रभारी उत्तरप्रदेश के यमुना नदी के 5 किमी के दायरे में आने वाले गावों के असला धारियों की लिस्ट यूपी के थाना प्रभारियों को देंगे हरियाणा प्रदेश के थाना प्रभारियों को उक्त लिस्ट देंगे।

इंद्री. प्रभारियोंकी मिटिंग लेते इन्द्री के डीएसपी बलजिंद्र सिंह।