पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी ने कहा अवैध कब्जों को हटवाएं वीडियोग्राफी भी कराएं

डीसी ने कहा-अवैध कब्जों को हटवाएं वीडियोग्राफी भी कराएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | शहरऔर कस्बों में किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे नहीं होने चाहिए। ऐसे कब्जों को तुरंत हटवाया जाए और इसके लिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी करवाई जाए। ये निर्देश डीसी डाॅ. जे गणेशन ने लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित अधिकारियों की मासिक बैठक में जिला में चल रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए।

उपायुक्त ने कहा कि शहर और कस्बे पूरी तरह से साफ सुथरे होने चाहिए, इसके लिए सफाई कर्मचारियों को निर्धारित मापदंड के अनुसार लगाने की प्रक्रिया शुरू करें। सफाई कर्मचारियों को लगाने में किसी भी प्रकार की ठेका प्रथा नहीं होनी चाहिए। पूरा कार्य पारदर्शिता के साथ होना चाहिए और जो काम करने के इच्छुक हैं उन्हें मौका अवश्य दें।

उन्होंने कहा कि शहरों और कस्बों में कचरा उठान और निपटान के लिए वाहन खरीदने के लिए एक रूप रेखा तैयार करें, ताकि बजट सरकार के स्वीकृत करवाकर वाहन खरीदें जा सकें। उन्होंने कहा कि इन्द्री, नीलोखेड़ी, तरावड़ी, निसिंग घरौंडा नगर पालिका का सारा कचरा करनाल के ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट में डलवाने की व्यवस्था करें और कचरा ट्रैक्टर-ट्रालियों में ढक कर लाया जाए।