- Hindi News
- धनौरा ड्रेन में गंदा पानी छोड़ने की समस्या पर गुस्साई किसान यूनियन
धनौरा ड्रेन में गंदा पानी छोड़ने की समस्या पर गुस्साई किसान यूनियन
देशभरके किसानों की मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 18 मार्च को महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। महापंचायत को सफल बनाने के लिए करनाल की धनौरा ड्रेन में छोड़े जा रहे गंदे पानी की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन की रविवार को जिला स्तरीय आयोजित की गई किसान पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों ने राजग सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज को बुलंद किया।
जाट धर्मशाला के समीप पार्क में आयोजित की गई किसान पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बाबूराम बड़थल ने की। पंचायत में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 18 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित की जाने वाली महापंचायत में करनाल जिले से 5 हजार किसान शामिल होने की रूपरेखा तैयार करके कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष रतनमान, उपाध्यक्ष प्रेमचंद शाहपुर, संगठन सचिव श्याम सिंह मान, रोहतक मंडल के उपाध्यक्ष सुलतान सिंह झिवरहेड़ी, जिला संरक्षक महताब कादियान, किसान नेता नेकी राम गढ़ी बीरबल, युवा किसान नेता राजेंद्र आर्य दादुपुर विशेष तौर पर मौजूद थे। धनोरा ड्रेन में छोड़े जा रहे गंदे पानी की समस्या को लेकर जिलाध्यक्ष बाबूराम बड़थल ने कहा कि इस ड्रेन में जहरीले पानी के बहने से आसपास का क्षेत्र बुरी तरह से प्रदूषित हो रहा है। भूमिगत पानी जहरीला हो चुका है। जिसकी वजह से इस क्षेत्र के लोग प्रदूषित जीवन बसर करने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा कि करनाल यमुनानगर प्रशासन के समक्ष इस समस्या को उठाने के बाद भी कोई प्रशासनिक कदम नहीं उठाए गए है। जिसको लेकर लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा है।
22फरवरी को 20 गांवों की होगी किसान महा पंचायत
किसाननेता ने कहा कि 22 फरवरी को खंड इन्द्री के गांव कलरी जागीर के पंचायत भवन में करीब 20 गांव की किसान महापंचायत बुलाई गई है। जिसमें आरपार के आंदोलन लड़ने की घोषणा की जाएगी। बड़थल ने कहा कि 18 मार्च को दिल्ली में किसान बचाओ-देश बचाओ को लेकर होने वाली किसान पंचायत में करनाल जिले से 5 हजार किसान-मजदूरों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है।
बैठक में ये रहे उपस्थित
इसअवसर पर उतरी हरियाणा प्रभारी बलवान बदरान, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान, जिला महासचिव शीशपाल शर्मा, उपाध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, प्रचार सचिव खेम सिंह फौजी, खंड घरौंडा प्रधान धनेतर राणा, खंड निसिंग प्रधान यशपाल राणा, खंड नीलोखेड़ी प्रधान बाबूराम डाबरथला, करनाल खंड प्रधान पाल सिंह महमद पुर, इंद्री खंड प्रधान सतीश कलसौरा, खंड असंध उपाध्यक्ष केदार सिंह कुड़लन, धर्मबीर मंगलौरा, रणधीर जागलान, प्रेम बल्ला, फतेह सिंह मंगलौरा, रणबीर कतलाहेड़ी, सुरेश शर्मा सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
करनाल . राजगसरकार से क्षुब्ध किसान नारेबाजी करते हुए।