पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में अब तक हुई 2193 रजिस्ट्रियां

जिले में अब तक हुई 2193 रजिस्ट्रियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | हरियाणासरकार ने प्रदेश के लोगों को पारदर्शिता भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के लिए तहसीलोंं के माध्यम से होने वाले भूमि रजिस्ट्रेशन को ई-रजिस्ट्रेशन के माध्यम से करने के निर्णय की चारों तरफ तारीफ की जा रही है।

सरकार के इस निर्णय से अब तहसीलों में होने वाले लेन देन पर रोक लगी है। जिले में अब तक 2193 रजिस्ट्रियां ई-रजिस्ट्रेशन के माध्यम से हो चुकी है। डीसी डॉ.जे.गणेशन ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भूमि का पंजीकरण ई-रजिस्ट्रेशन 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर प्रदेश की सात तहसीलो में आरंभ किया था। करनाल की तहसील भी उसमें शामिल थी। इसका विधिवत रूप से हरियाणा के सहकारिता राज्यमंत्री कर्ण देव कांबोज द्वारा शुभारंभ भी किया था।

अतिरिक्तपैसे लेने का चलन बंद : उन्होंनेकहा कि भूमि के रजिस्ट्रेशन करवाने में लोगों की शिकायत आती थी। उनसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर अतिरिक्त पैसे लिए जाते है। लोगों की इस शिकायत पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भूमि के रजिस्ट्रेशन को ई-रजिस्ट्रेशन प्रणाली के माध्यम से करवाने का निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय के बाद अब ऐसी कोई शिकायत नहीं मिल रही है।

करनाल तहसील में 1684 हुई रजिस्ट्रियां

ई-रजिस्ट्रेशनके माध्यम से गत दिन तक करनाल तहसील में 1684, निसिंग तहसील में 25, नीलोखेड़ी में 80,निगदु में 72, इन्द्री में 132 और घरौंडा में 96 असंध तहसील में 104 रजिस्ट्रियां की गई है। जिला सूचना अधिकारी महिपाल सिकरी ने कहा कि ई-रजिस्ट्रेशन के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ी है। वहीं लोगों को किसी भी प्रकार के लेन-देन से निजात मिली है।

10 रजिस्ट्री करवा सकते हैं

डीसीने कहा कि नई प्रणाली के तहत सभी रजिस्ट्रियों को कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा हैरी सॉफ्टवेयर में प्रथम आओ, प्रथम जाओ के आधार पर दर्ज किया जाता है। सरकार द्वारा इस प्रणाली के अंतर्गत पंजीकरण का कार्य ई-दिशा केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है। इस स्थिति के अंतर्गत वसीका का कार्य निश्चित समय पर तहसील में उपस्थित होकर कम समय में दस्तावेजों का पंजीकरण करवाया जा सकता है। कहा कि एक दिन में 60 रजिस्ट्रियां ई-रजिस्ट्रेशन के माध्यम से की जाएगी। इसके अलावा 10 तत्काल रजिस्ट्री करने का भी प्रावधान है।