- Hindi News
- एक अक्टूबर से 31 दिसंबर तक कानूनी सहायता शिविर का शेड्यूल किया गया जारी
एक अक्टूबर से 31 दिसंबर तक कानूनी सहायता शिविर का शेड्यूल किया गया जारी
जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एक अक्टूबर से 31 दिसंबर 2014 तक का लीगल एड क्लीनिक, कानूनी साक्षरता शिविर, लोक अदालत, कानूनी सहायता शिविर का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीजेएम रेनू राणा ने दी।
उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर से 31 दिसंबर 2014 तक न्यायिक परिसर के भू-तल पर प्रात: 11 बजे से दोपहर एक बजे तक त्रैमासिक लीगल एड क्लीनिक लगाए जाएंगे। इन क्लीनिक में एडवोकेट रमन शर्मा, दिनेश कपूर, कमल कांत मोदी,मीनी मेहता,विनय दलाल, विशाल कश्यप, राहुल बंसल, पवन कुमार गहलोत, एसके भारद्वाज, समीर अग्रवाल, रमन मल्होत्रा, दीपक अमित कानूनी जागरूकता से संबंधित जानकारी देंगे।
बंदियोंको कानूनी सहायता परामर्श की देंगे जानकारी : त्रैमासिककानूनी सहायता परामर्श स्कीम को रिमांड हावर्ज में संबंधित कोर्टों में एडवोकेट विनीत राठौर, एसके गौड़, रमन शर्मा, संजीव कपूर, राहुल बंसल, दीपक आर्य, पवन कुमार गहलोत, कमलकांत मोदी विशाल कश्यप पेशी पर जो बंदी आते हैं उन्हें कानूनी सहायता परामर्श स्कीम के बारे में जानकारी देंगे।
त्रैमासिक साक्षरता शिविर एक अक्टूबर से
एकअक्टूबर से 31 दिसंबर तक ग्रामीण क्षेत्र शहरी क्षेत्रों में त्रैमासिक कानूनी साक्षरता शिविर लगाए जाएंगे। इनमें 5 अक्टूबर को इन्द्री के गढ़ी गुजरान, 12 अक्टूबर को निसिंग के बड़ौता, 19 अक्टूबर को करनाल के गांव नलवीं खुर्द में, 26 अक्टूबर को करनाल के गांव पुंडरक, 2 नवंबर को नीलोखेड़ी के गांव घोलपुरा, 9 नवंबर को नीलोखेड़ी के गांव बस्तली, 16 नवंबर को नीलोखेड़ी के गांव सुल्तानपुर, 23 नवंबर को करनाल के गांव घीड़, 30 नवंबर को करनाल के गांव समौरा, 7 दिसंबर को इन्द्री के गांव सलारू, 14 दिसंबर को नीलोखेड़ी के गांव रायपुर रोड़ान, 21 दिसंबर को इन्द्री के गांव गढ़पुर खालसा,28 दिसंबर को इन्द्री के गांव चौगामा में ग्रामीणों को कानूनी साक्षरता के बारे में जानकारी दी जाएगी।