पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जारी कार्यों की प्रगति को लेकर हुई बैठक

जारी कार्यों की प्रगति को लेकर हुई बैठक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल|मुख्यमंत्री कीघोषणाओं से संबंधित विषय पर अगर मुख्यालय बात करनी पड़े तो इसमें कतई विलंब ना करें। यह बात डीसी जे गणेशन ने अधिकारियों से कही। स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान करनाल के नगर-निगम क्षेत्र में चलने वाली लोकल बस सर्विस, मटक माजरी कॉलेज में मरम्मत, तरावड़ी में अंडर पास बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण, निगदू सब-तहसील के निर्माण, नीलोखेड़ी क्षेत्र की 28 सड़कों की मरम्मत, गांव कुंजपुरा के बस स्टैंड, इन्द्री के हर्बल पार्क, इन्द्री मटक माजरी कॉलेज में बनने वाले स्वीमिंग पुल, असंध में सब-बस डिपो बनाने संबंधी विषयों पर समीक्षा की। इस कार्य के साथ-साथ महाराणा प्रताप स्मृति भवन, असन्ध जयसिंहपुरा कॉलेज तथा जिला में विभिन्न स्थानों पर ऊपर का भी पुल बनाने, एक्सईएन हुड्डा से कर्णताल के सुधारीकरण के लिए चल रहे कार्यों की स्थिति भी जानी।

खबरें और भी हैं...