पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपराध रोकने में सहयोग दें सरपंच : डीएसपी

अपराध रोकने में सहयोग दें सरपंच : डीएसपी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवनिर्वाचितसरपंचों की कस्बे के पुलिस थाना में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बैठक में अपराधों को रोकने में पुलिस का सहयोग करने गांवों में अमन शांति का वातावरण कायम करने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी कुशलपाल राणा थाना प्रभारी महेन्द्र ढांडा ने की। इस अवसर पर डीएसपी कुशलपाल राणा ने कहा कि सरपंचों के जिम्मेदारी केवल गांव का विकास करना है, बल्कि गांव में हर प्रकार से शांति सौहार्द बनाए रखने का कार्य करना है।

इस मौके पर थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ढांडा ने कहा कि इन्द्री हल्के की यमुना से लगती सीमा यूपी की सीमा के साथ लगती है। यह क्षेत्र से गो तस्करी अन्य आपराधिक गतिविधियों अधिक होने की संभावनाएं बनी रहती हैं। गांवों यदि कहीं भी अवैध रूप से शराब बेचने के लिए खुर्दे चल रहे हैं, जो गांव में माहौल को खराब करते हैं। इस तरह के लोगों की जानकारी पुलिस को तुरंत देनी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव के सरपंच ग्रामीणों को यातायात के नियमों की पालना के लिए जागरूक करें। हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहनों पर यात्रा करें।

सरपंचोंने भी व्यक्त किए अपने विचार : इसअवसर पर बैठक में सरपंच चौगांवा देवेन्द्र सिंह, जोगिन्द्र कांबोज, बबलू सरपंच गढ़ी बीरबल, अमरजीत सिंह, संजीव कुमार लबकरी सरपंच, कर्म सिंह, रीना देवी, प्रदीप कांबोज, गुलशन कुमार आदि ने अपने विचार रखे बैठक में एएसआई वेदपाल, रमेश कुमार, सतपाल, शेर सिंह, बलजीत सिंह, अशोक कुमार, सुभाष अन्य सभी पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

गढ़ी बीरबल. सरपंचोंकी बैठक लेते डीएसपी कुशल पाल राणा।

खबरें और भी हैं...