पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों को मिलेगी सुविधा : गोयल

लोगों को मिलेगी सुविधा : गोयल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंद्री| करीब33 करोड़ रुपए की लागत से कुंजपुरा से गढ़ी बीरबल मार्ग को चौड़ा करने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 से तरावड़ी-इंद्री ड्रेन तक सड़क के सुदृढ़ीकरण चार मार्ग का निर्माण कार्य के शुभारंभ होने पर इंद्री क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर कर प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज का आभार प्रकट किया। भाजपा निगरानी कमेटी इंद्री के चेयरमैन रणबीर गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाला द्वारा मंत्री कर्णदेव कांबोज की उपस्थित में करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया है।



इसका हलके की जनता को बहुत फायदा होगा।

इन्द्री भाजपा के मंडल अध्यक्ष अमन विर्क, पूर्व अध्यक्ष जगदीश गोयल, कुंजपुरा मंडल के अध्यक्ष नंदलाल पांचाल, गढ़ी बीरबल मंडल के अध्यक्ष कवलजीत मढ़ान, युवा नेता विकास कांबोज, सरदार चरणजीत सिंह, जिला परिषद के सदस्य संदीप ब्याना, भाजपा नेत्री बबली कांबोज, ऋषि पाल कांबोज, सुनील खेड़ा, रोहताश कांबोज, नन्द लाल बतरा, राजेन्द्र मिढ़ा, रामकुमार सिंहमार, महेन्द्र तोमर, विनोद तुसंग, मेहम सिंह धीमान, सोहन सिंह राणा, देवदत्त शर्मा, बिशपाल राणा, जसमेर गुमटो, राकेश गुढ़ा, सुरेन्द्र चौहान, अश्वनी कांबोज , सचिन फुसगढ़ आभार जताया किया।

खबरें और भी हैं...