पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भैंस चोरी का आरोपी गिरफ्तार

भैंस चोरी का आरोपी गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्माइलाबाद | पुलिसने गांव भूस्थला से भैंस चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी के कब्जे से चोरी की भैंस बरामद की। पुलिस प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि थाना झांसा में दो फरवरी को गांव भूस्थला वासी पवन कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि चोरों ने उसके बाड़े से भैंस चोरी कर ली। एएसआई रमेश कुमार, हवलदार सुशील कुमार अशोक कुमार की टीम ने जांच के बाद गांव खुरमपुर सहारनपुर यूपी वासी परवेज मेहताब को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने गांव भूस्थला से भैंस चोरी की वारदात कबूली। साथ ही आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई भैंस बरामद की।

खबरें और भी हैं...