मतभेदों को भूल सरपंच विकास की तरफ दें ध्यान : निर्मल
इस्माइलाबाद | प्रदेशसरकार के दिशानिर्देश पर झांसा थाना के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों के सरपंचों पंचों की थाने में बैठक बुलाई गई। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने सरपंचों को संबोधित करते हुए कहा कि सरपंच आपसी मतभेद को भूल कर गांव में सम्मान रूप से विकास कार्य करवाए। लोगों को सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बारे में जानकारी दे गांव का विकास करें। गांव में बिजली पानी, सफाई का विशेष ध्यान रखे। प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में सरपंच अपनी अहम भूमिका निभाए। सरपंच गांव में जाग रुकता अभियान चलाए। गांव में बढ़ रहे नशे के कारोबार को रोकने का काम करें। अगर गांव कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना पुलिस को जरूर दें। उन्होंने कहा कि गांव में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए। गांव में कोई भी विवाद होने पर पुलिस को इसकी सूचना अवश्य दें। इस मौके पर हवलदार इंदराज, हेड गुरजीत सिंह, एसआई वीरेंद्र, एसआई बलविंद्र सिंह, एएसआई रणधीर सिंह, हेड कांस्टेबल नरेश कुमार, सेठपाल, एससी महेश शर्मा, एससी बलकार सिंह मौजूद रहे।